आजमगढ़ में व्यापारी से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी
आजमगढ़ के सदावर्ती चौक स्थित अमर ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर अमर कुमार अग्रवाल ने अमित कुमार राय पर 30 लाख रुपये उधार लेकर वापस न करने और रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।