बरहज से देवरिया तक मुफ्त बस सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी संजय तिवारी ने बरांव चौराहा से देवरिया तक मुफ्त बस सेवा शुरू की है। यह सेवा महेन, कपरवार, बेलडांड़, बारा दीक्षित, तरौली बरौली और टेकुआ जैसे गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करेगी।