मऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित, 288 पशुओं को दवाएं मिलीं
मऊ के भैंसहा गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में 288 पशुओं को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं और पशुपालकों को पशुओं की देखभाल एवं बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।