देवरिया: पांच महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का खेल कोटे से यूपी पुलिस में चयन
देवरिया के कुर्मीपट्टी की पांच महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।