मऊ: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की राशि अब बच्चों के खाते में जाएगी

मऊ में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की किश्त अब सीधे लाभार्थी बच्चों के खाते में अंतरित की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी माता-पिता से बच्चों के नाम पर बैंक खाता खुलवाने और आधार से लिंक कराने की अपील की है।