गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव-2026 का आयोजन 19-20 दिसंबर को
गोरखपुर में भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ‘भाई’ के तत्वावधान में 19 और 20 दिसंबर को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के भोजपुरी साहित्यकारों और कलाकारों की भागीदारी होगी।