गाजीपुर: पौने चार करोड़ के टेंडर विवाद में सुरक्षा बढ़ाई गई, टेंडर स्थगित
गाजीपुर जिला पंचायत में सड़क गड्ढामुक्ति के पौने चार करोड़ रुपये के टेंडर पर अपर मुख्य अधिकारी और प्रशासक के पति के बीच विवाद के बाद टेंडर प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। विवाद के दौरान पिस्टल निकलने की चर्चा है, जिसके बाद अपर मुख्य अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाई गई है।