गाजीपुर: दो सड़क हादसों में आठ घायल, कार और टोटो खाई में पलटे

गाजीपुर जिले के जंगीपुर और मरदह थाना क्षेत्रों में बुधवार को दो सड़क हादसों में कुल आठ लोग घायल हो गए। जंगीपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, जबकि मरदह में कार और टोटो की टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई में पलट गए।