गाजीपुर: गहमर स्टेशन पर पाटलिपुत्र-मुंबई एक्सप्रेस का ठहराव शुरू
गाजीपुर के गहमर रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र-मुंबई एक्सप्रेस का ठहराव 6 अक्टूबर से शुरू हो गया है। नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे स्थानीय सैनिकों और यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।