गाजीपुर: रामलीला देखकर लौटे मजदूर संतोष कुमार की कुएं में गिरने से मौत

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में 36 वर्षीय मजदूर संतोष कुमार राम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह पत्नी के साथ रामलीला देखकर लौटने के बाद शौच के लिए निकला था। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।