गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत शुक्रवार देर रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द और उल्टियों के बाद एंबुलेंस से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।