गाजीपुर: एमएलसी चुनाव में मतदान प्रभावित करने पर रेयाज अंसारी का चालान
गाजीपुर में एमएलसी चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने की शिकायत पर कासिमाबाद पुलिस ने बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अहमद अंसारी का शांति भंग की आशंका में चालान किया। रेयाज अंसारी इस चुनाव के मतदाता नहीं थे और उन पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।