गाजीपुर की छात्रा मंजली गुप्ता बनीं एक दिन की राज्यसभा सांसद
गाजीपुर के डीएवी इंटर कॉलेज की आठवीं कक्षा की छात्रा मंजली गुप्ता को शनिवार को एक दिन के लिए राज्यसभा सांसद बनने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने चार फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से समाधान की पहल की।