गाजीपुर: सुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव, असिस्टेंट लोको पायलट घायल

गाजीपुर के तरांव रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह सुहेलदेव एक्सप्रेस पर अज्ञात तत्वों ने पथराव किया। इस घटना में असिस्टेंट लोको पायलट विकास कुमार तिवारी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।