गाजीपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 16 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

गाजीपुर पुलिस ने स्वाट टीम और जंगीपुर पुलिस के साथ मिलकर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 16 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक कटा हुआ इंजन, तीन मोबाइल फोन और 450 रुपये नकद बरामद हुए हैं।