गाजीपुर के रघुनाथपुर में गंगाराम दास मानवता अभ्युदय महायज्ञ का शुभारंभ
गाजीपुर जिले के जमानियां ब्लॉक के रघुनाथपुर गांव में दस दिवसीय गंगाराम दास मानवता अभ्युदय महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। इस अवसर पर कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गंगा तट पर पूजा-अर्चना की।