गोरखपुर ने खो-खो प्रतियोगिता में सभी वर्गों में जीते खिताब
70वीं मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में गोरखपुर ने अंडर-14, 17 और 19 के बालक एवं बालिका वर्गों में सभी छह खिताब जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन पिपराइच के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में हुआ।