गोरखपुर-गोंडा रूट पर 10-11 अक्टूबर को 12 ट्रेनें रद्द, 26 का मार्ग बदला

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर 10 और 11 अक्टूबर को ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम के कार्य के कारण 12 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 26 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।