गोरखपुर में बाढ़ का पानी उतरने लगा, राप्ती-रोहिन का जलस्तर घटा

गोरखपुर में राप्ती और रोहिन नदियों का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत मिली है। राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है, लेकिन निचले इलाकों में अभी भी जलभराव बना हुआ है।