गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से डिप्टी रेंजर की मौत
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर चकिया मोड़ के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार डिप्टी रेंजर चंद्र भूषण पासवान को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया, पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।