गोरखपुर: 109 वर्षीय केएल गुप्ता का निधन, रेलवे कर्मचारियों में शोक की लहर

गोरखपुर में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री केएल गुप्ता का निधन 109 वर्ष की उम्र में हुआ। उन्होंने 60 बार महामंत्री का पद संभाला और पिछले एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से भारतीय रेलवे में शोक की लहर दौड़ गई है।