गोरखपुर: ओटीएस योजना से 3.84 करोड़ रुपये की वसूली, 84 लाख की छूट
गोरखपुर नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत 23,783 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1,881 संपत्ति स्वामियों ने गृहकर जमा किया है, जिससे निगम को 3.84 करोड़ रुपये की वसूली हुई है और 84.08 लाख रुपये की छूट दी गई है।