गोरखपुर: छात्र नेता उज्जवल सिंह की खुली हिस्ट्रीशीट, 10 मुकदमे दर्ज

गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के छात्र नेता उज्जवल सिंह को पुलिस ने दुराचारी घोषित करते हुए ‘ख’ श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली है। उनके खिलाफ 2019 से 2026 के बीच मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित 10 मुकदमे दर्ज हैं।