ग्वालियर: ग्राम मऊ में दो करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त
ग्वालियर जिले के ग्राम मऊ में सोमवार को शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम ने माफी स्थान बाबा कपूर की भूमि से 2900 वर्गफुट पर पक्का और 15 हजार वर्गफुट पर रखी गई सामग्री को मुक्त कराया।