आजमगढ़ में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, 878 लाभार्थियों को लाभ

आजमगढ़ में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में 878 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश पाण्डेय ने शिविर का शुभारंभ किया और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।