मऊराजनीति

मऊ में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण राय का भव्य स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण राय का सोमवार को दोहरीघाट में भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। राय ने किसानों की समस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत करने का आश्वासन दिया।