आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, दो अस्पताल सील, तीन को नोटिस
आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की। बिलरियागंज और बिंद्रा बाजार में दो अस्पतालों को सील किया गया, जबकि तीन अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर तीन दिन में मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।