गाजीपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला: 2276 मरीजों को मिला उपचार

गाजीपुर जिले में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2276 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मेले में वायरल बुखार, खांसी, उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वच्छता और खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी।