आजमगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को डिजिटल बनाने की तैयारी
आजमगढ़ के 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं डिजिटल की जाएंगी। इसके लिए सीएमओ और एसीएमओ को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण और ओपीडी की सुविधा मिलेगी।