पूर्वी यूपी में 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर को गोरखपुर-बस्ती मंडल समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।