गाजीपुर में 90 लाख रुपये की हेरोइन के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में रविवार रात को 459 ग्राम हेरोइन के साथ बिहार के कृष्णा कुमार दुबे को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बलिया के यशवंत से हेरोइन प्राप्त की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपये है।