गोरखपुर में सोते समय सांप के डसने से दो की मौत, एक घायल
गोरखपुर में सोते समय सांप के डसने की तीन घटनाएं हुईं, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। सहजनवा में सात वर्षीय हिमांशु और गुलरिहा में 21 वर्षीय उदय निषाद की सांप के डसने से जान चली गई, जबकि 18 वर्षीय सोनाक्षी का उपचार किया गया।