वाराणसी: हाईकोर्ट ने चार लोगों की हत्या के मामले में तीन दोषियों की फांसी उम्रकैद में बदली
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के बेनियाबाग कब्रिस्तान में चार लोगों की हत्या के मामले में तीन दोषियों अमजद, रमजान और अरशद की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। कोर्ट ने कहा कि हमले में घातक हथियारों का इस्तेमाल नहीं हुआ था।