गाजीपुर: हाईटेंशन तार टूटने से दर्जनों गांवों की बिजली छह घंटे तक गुल
गाजीपुर के दिलदारनगर में बुधवार सुबह अमौरा फीडर की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा।