मऊ में मुख्तार अंसारी गैंग का हिस्ट्रीशीटर सुधीर सिंह गिरफ्तार
चिरैयाकोट पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी हिस्ट्रीशीटर सुधीर सिंह को गिरफ्तार किया है। वह पिछले एक साल से फरार था और उसके खिलाफ मऊ और बलिया में 32 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं।