बलिया में सरयू नदी का कटान, तीन मकान और 100 बीघा जमीन बह गई

बलिया के बांसडीह और बैरिया तहसील में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में तीन मकान नदी में समा गए और लगभग 100 बीघा कृषि भूमि बह गई है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।