सिरसिया बाबू गांव में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया बाबू गांव में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग से लाखों का सामान जल गया, लेकिन परिवार के सदस्यों को समय पर आग की जानकारी हो गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।