देवरिया: हवालात में बृजपाल की आत्महत्या मामले में मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस

देवरिया के खुखुंदू थाने की हवालात में गांजा तस्करी के आरोपी बृजपाल की आत्महत्या के मामले में मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को नोटिस भेजा है। आयोग ने चार दिसंबर तक विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।