आजमगढ़ में पति-पत्नी को 10 साल की सजा, महिला की पीटकर हत्या का मामला
आजमगढ़ की अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने पति-पत्नी को गैर इरादतन हत्या के मामले में 10-10 साल की सजा सुनाई। 18 जून 2020 को भानमती को नाली खोलने के दौरान लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला गया था।