गोरखपुर में पति ने पत्नी पर हंसिया से हमला किया, हालत गंभीर
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में रविवार शाम पति जलालुद्दीन ने पत्नी साफिया पर हंसिया से जानलेवा हमला किया। हमले में महिला का पेट फट गया और उसकी आंत बाहर आ गई। उसे गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।