वाराणसी में अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे पटाखों को जब्त किया गया है। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।