मऊ में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, 12 लाख की कीमत के पटाखे जब्त
मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर दो दुकानों से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया। इनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है, जिसमें से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।