वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाटों की सीढ़ियां डूबीं
वाराणसी में गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है, जिससे घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। नमो घाट और अस्सी घाट पर जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।