देवरिया में बोलेरो की टक्कर से दादा की मौत, पोते-पोती गंभीर घायल

देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरैना गांव में सोमवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने दादा रमाकांत यादव (60) और उनके पोते नैतिक (10) व पोती नंदनी (8) को टक्कर मार दी। हादसे में रमाकांत की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।