गाजीपुर: 20 साल पुराने कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने की कार्रवाई
गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र में सब्बलपुर कलां गांव में प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर करीब दो दशक पुराने अवैध कब्जे को हटाकर लगभग पांच मंडा भूमि मूल काश्तकारों को सौंप दी। कब्जेदारों ने प्रशासनिक टीम को देखकर स्वयं ही निर्माण हटाना शुरू कर दिया।