गाजीपुर: सांसद संगीता बलवंत ने पति संग जमानिया में किया मतदान
गाजीपुर के जमानिया में शुक्रवार को वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने पति के साथ मतदान किया और भाजपा की जीत की उम्मीद जताई। मतदान के लिए 19 मतदान केंद्रों पर 52 बूथ बनाए गए हैं।