गोरखपुर: मोरंग लदे ट्रालर ने नौवीं की छात्रा संजू को रौंदा, मौके पर मौत
गोरखपुर के करमैनी घाट पर बुधवार सुबह मोरंग लदे ट्रालर ने 15 वर्षीय छात्रा संजू को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रालर चालक को पकड़ लिया और पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।