जमानियां में तेज रफ्तार बाइक ने किशोरी को टक्कर मारी, तीन घायल

गाजीपुर जिले के जमानियां में एनएच-24 पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रही किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी अंशिका (15) और बाइक सवार रोहित बिंद (30) व बादल बिंद (25) गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।