देवरिया में दो दिवसीय किसान मेले का समापन, किसानों को मिले अनुदान और उन्नत बीज

देवरिया के पथरदेवा में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का समापन रविवार को हुआ। मेले में किसानों को 80% अनुदान पर ट्रैक्टर और उन्नत बीज की मिनीकिट वितरित की गई। केंद्रीय कृषि मंत्री रामनाथ ठाकुर और अन्य नेताओं ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के लाभ के बारे में बताया।