गाजीपुर के गहमर में पूर्व सैनिकों के लिए स्पर्श सेवा केंद्र का उद्घाटन
गाजीपुर जिले के गहमर में सोमवार को स्पर्श सेवा केंद्र का उद्घाटन हुआ। यह केंद्र पूर्व सैनिकों, वर्तमान सैनिकों और उनके आश्रितों को पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद करेगा, जिससे उन्हें दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।